अलवर के रैन बसेरों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं में कमियां पाई गईं

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान के मुताबिक एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार, 20.12.2024 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा रेलवे स्टेशन और केडलगंज रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केडलगंज रैन बसेरे में 20 लोगों के रहने की क्षमता बताई गई, जबकि 17 बैड पाए गए। दोनों रैन बसेरों में गर्म पानी के लिए गीजर की व्यवस्था थी, और महिला-पुरूष के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था भी पाई गई। पीने के पानी के लिए कैंपर्स की व्यवस्था की गई थी।

रैन बसेरे के प्रबंधक ने बताया कि सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था नहीं है और केयर ग्रीवर द्वारा ही सुरक्षा व्यवस्था संभाली जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि शराबी और शरारती तत्वों द्वारा रैन बसेरे में रुकने वालों को परेशान किया जाता है और पुलिस गश्त की कमी है। इस पर आवश्यक निर्देश दिए गए। रैन बसेरे में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था थी, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य किट की कमी पाई गई। रेलवे स्टेशन रैन बसेरे के प्रबंधक ने बताया कि एंबुलेस के साथ सप्ताह में एक बार डॉक्टर आते हैं, जबकि अन्य दिनों में नर्सिंग स्टॉफ द्वारा केवल रजिस्टर में साइन किया जाता है। मौके पर दो अग्निशमन यंत्र पाए गए। रैन बसेरे में न्यूनतम दरों पर भोजन की व्यवस्था के लिए अन्नपूर्णा रसोई संचालित है। रैन बसेरे के रोशनदान खुले थे और खिड़कियों पर पर्दे नहीं थे, जिससे ठंडी हवा अंदर आ रही थी। शौचालय और स्नानघरों में समुचित सफाई नहीं पाई गई। रजाई, गद्दे, कंबल और तकिए के कवर पुराने और गंदे थे। इन कमियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मौके पर नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के पोस्टर लगे हुए थे और उपस्थित लोगों को विधिक सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts