राजकीय संप्रेक्षण गृह मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण

माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वितीय एवं माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रितिश सचदेवा द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किशोरों की भोजन व्यवस्था, लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों, भोजन एवं भंडार कक्ष सहित किशोरों की पत्रावलियों की जांच की गई। इस दौरान संस्था प्रभारी मोहित कुमार, क्राफ्ट प्रशिक्षक संजय कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीरज कुमार, विपिन कुमार, सफाई कर्मचारी सुजीत कुमार सहित सभी सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts