पुलिस अधीक्षक बांदा ने परेड का निरीक्षण कर ली गई सलामी

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात पुलिस लाइन में चल रहे लघु और वृहद निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया तथा निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा पुलिस लाइऩ में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूटों के प्रशिक्षण योजना को भी देखा गया तथा दुरुस्त सिखलाई हेतु प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी बैरिक, आरटीसी क्लासरुम, आरटीसी शौचालय, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । तत्पश्चात रजिस्टर पेशी कर विभन्न रजिस्टरों को चेक किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधिक्षक माविस टक व क्षेत्राधिकारी पीयुष पाण्डेय व अन्य संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts