टीवी पर आज से 11 साल पहले एक नए शो की शुरुआत हुई थी. इसका नाम था भाबीजी घर पर हैं. शो ने 11 सालों में बहुत तरक्की की है और ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन भी किया है. इस शो को फैंस का अच्छा-खासा समर्थन मिलता आया है और इसकी कास्ट भी काफी पॉपुलर है. अब मेकर्स ने इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस शो को फिल्म का रूप दिया और भाबीजी घर पर हैं नाम से एक फिल्म बनाई. इस फिल्म में उसी कास्ट को शामिल किया गया जो टीवी शो में थीं.लेकिन ये शो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करता नजर नहीं आ रहा है. शो को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं और इन तीन दिनों में ये फिल्म कोई खास कमाल करती नजर नहीं आई है. फिल्म का कलेक्शन किसी भी दिन आधा करोड़ भी पार नहीं कर सका है. जबकी ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी. ऐसा लगता है कि ऑडियंस इस शो से अब बोर हो रही है तभी तो सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए जनता नजर नहीं आ रही है. आइए जानते हैं कि 3 दिनों में इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
भाबीजी घर पर हैं ने कितने कमा लिए?
भाबीजी घर पर हैं फिल्म का कुछ खास रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे के दिन 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया जो बहुत कम है. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिली और इसका कलेक्शन 35 लाख रुपये का रहा. वहीं तीसरे दिन इस फिल्म ने 32 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसे मिला लिया जाए तो भारत में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 0.87 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 0.98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मतलब कि अपने पहले वीकेंड में ये फिल्म 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है.















