फिलीपींस में सुपर तूफान रगासा की दस्तक, इन 3 देशों में भी अलर्ट

फिलीपींस में इस साल के सबसे शक्तिशाली तूफान रागासा ने दस्तक दी है. यहां लगभग 270 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. भयावह तूफान की वजह से 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है. रगासा इस साल का सबसे बड़ा और तेज तूफान है. इसका असर हॉन्गकॉन्ग, ताइवान और चीन में भी हुआ है. ताइवान ने अपनी सभी फ्लाइट्स सस्पेंड कर दी हैं. हॉन्गकॉन्ग एयरपोर्ट ने अगले 36 घंटे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है.रगासा को सुपर तूफान भी कहा जा रहा है. फिलीपींस के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान की वजह से बड़ी लहरें आ सकती हैं, यहां स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद कर दिए गए हैं. रागासा से भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन और घरों को नुकसान हो सकता है. यह तूफान उस ऐसे समय आया है, जब फिलीपींस पहले से ही भारी बारिश से परेशान है.

चीन में 4 लाख लोगों को निकाला जा रहा

चीनी शहर शेनझेन से 4 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है. झुहाई और जियांगमेन शहरों में स्कूल बंद रहेंगे. मंगलवार को काम, फैक्ट्री, बस और दुकानें भी बंद रहेंगी. जियांगमेन के चुआंशान द्वीपों के लिए सभी फेरी सेवाएं भी मंगलवार से बंद कर दी जाएंगी. यह फैसला बाढ़ और तूफान के खतरे को देखते हुए लिया गया है.रगासा ने फिलीपींस के बाटानेस द्वीप पर लैंडफॉल किया है. यह द्वीप ताइवान से लगभग 740 किमी दूर है. ताइवान के पूर्वी इलाके ह्वालियन काउंटी से करीब 300 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है. रागासा तूफान के कारण ताइवान के पूर्वी किनारे पर भारी बारिश होगी. ताइवान में कुछ फेरी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

फिलीपींस हर साल 10 तूफान झेलता है

फिलीपींस वो पहला बड़ा इलाका है, जो प्रशांत महासागर के तूफानों का सामना करता है. यहां हर साल करीब 20 तूफान आते हैं. इस वजह से लाखों लोग आपदा प्रभावित इलाकों में रहने को मजबूर होते हैं. रगासा इस साल हॉन्गकॉन्ग में दस्तक देने वाला 11वां ट्रॉपिकल साइक्लोन है. इसने 1946 के बाद का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि क्लाइमेट चेंज की वजह से दुनिया गर्म हो रही है, इसलिए तूफान पहले से ज्यादा ताकतवर हो रहे हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts