फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भावुक हुए Sunny Deol,

28 जुलाई को सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी अपनी अपमकिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इवेंट के एक वीडियो में सनी देओल भावुक होते दिखे, जब राजकुमार संतोषी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से जुड़ी एक भावुक याद शेयर की।

क्या बोले राजकुमार संतोषी?

डायरेक्टर ने बताया कि ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) वह आखिरी फिल्म थी जिसे धर्मेंद्र (Dharmendra) ने नवंबर 2025 में अपने निधन से पहले देखा था और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया था। जब संतोषी ने दिग्गज एक्टर के बारे में बात की, तो सनी देओल (Sunny Deol) अपने पिता को याद करके भावुक हो गए।इस इवेंट के दौरान, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद धर्मेंद्र बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा कि अनुभवी एक्टर की आंखों में आंसू आ गए थे और उन्होंने पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि ‘बंटवारा 1947’ वह आखिरी फिल्म थी जिसे धर्मेंद्र ने देखा था।

धर्मेंद्र ने फिल्म के बारे में कही थी ये बात

राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी ने इस फिल्म को दिल से आशीर्वाद दिया। जब उन्होंने नरेशन सुना, तो वे बहुत इमोशनल हो गए। आंख में आंसू आ गए थे और बहुत आशीर्वाद दिया और धर्म जी की मेरे ख्याल से आखिरी फिल्म जो देखी वो भी बंटवारा 1947 है। तब भी उन्होंने कहा ‘राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने’।

sunny deol (7)

आमिर खान ने भी शेयर की थी मेमोरी

पिछले साल, 56वें IFFI में बोलते हुए आमिर खान (Aamir Khan ने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। आमिर ने कहा, ‘असल में, ‘लाहौर 1947’ (अब ‘बंटवारा 1947’) – वह फिल्म जो हमने सनी के साथ बनाई है – मुझे उन्हें वह फिल्म दिखाने का सौभाग्य मिला। इसलिए उन्होंने फिल्म देखी है’।

‘बंटवारा 1947’ के बारे में

आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत के बंटवारे की कहानी को जीवित रहने और हिम्मत की एक भावुक कहानी के ज़रिए दिखाती है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी (Shabana Azmi), करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं।इसका संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है और गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts