मुजफ्फरनगर में 11 और 12 सितंबर को आयोजित नवाचार एवं नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम का समापन गरिमामयी वातावरण में हुआ। निर्णायक मंडल में विश्व दीपक त्रिपाठी, डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ, डॉ बबीता तोमर और रीनू शामिल रहे, जबकि मार्गदर्शन रूप में डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार रस्तोगी की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने अपने नवाचारों को पीपीटी एवं हार्ड कॉपी के रूप में प्रस्तुत किया, जिनकी सराहना करते हुए निर्णायकों ने लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधियों को सांत्वना पुरस्कार एवं सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए। साथ ही, डीएलएड प्रशिक्षण 2023-24 बैच के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण में मुजफ्फरनगर से प्राथमिक स्तर पर अभिषेक त्यागी प्रथम, प्रीति चौहान द्वितीय और रजनी रानी तृतीय स्थान पर रहे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर सूरज कुमार, नेहा शर्मा और शिप्रा गर्ग क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। माध्यमिक स्तर पर साक्षी देशवाल ने प्रथम, शुभम ने द्वितीय और छवि खरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन संबोधन में प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी ने कार्यक्रम को टीम भावना और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया तथा विजित प्रतिभागियों के नवाचारों और बेस्ट प्रैक्टिसेज को राज्य स्तर पर भेजे जाने की घोषणा की। कार्यक्रम की संयोजक अंजलि सिंह रहीं और संचालन भी उनके द्वारा किया गया।
















