विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित/कार्यशाला में छात्रों ने भाग लिया.

मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज, काकड़ा (थाना शाहपुर) में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार (जनपद मुजफ्फरनगर) द्वारा छात्रों को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के विषय में जानकारी दी गई। इनमें समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति और शिक्षा का अधिकार, और संवैधानिक उपचारों का अधिकार शामिल थे।

याद रहे कि संयुक्त राष्ट्र महासभा (U.N.G.A.) ने 10 दिसंबर 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (U.D.H.R.) को अपनाया था।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने प्रश्नोत्तरी में सक्रिय भागीदारी दिखाई, जिनमें मुस्कान, दीपांशी, तनु, आफिया, फिजा, सादिया, रीतू और वंशिका शामिल थीं। उनकी इस सक्रियता के लिए फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजुला मलिक, प्रवक्ता मीनाक्षी, अंजलि और काजल का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।इस आयोजन में थाना शाहपुर से उप निरीक्षक सहन्सर पाल, महिला आरक्षी आरती और सुनीता ने भी भाग लिया। डॉ. राजीव कुमार (सदस्य बाल कल्याण समिति) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts