सम्राट इंटर कॉलेज के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास, हाईस्कूल में 99% और इंटर में 97% सफलता

सम्राट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में सम्राट इंटर कॉलेज, मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर का हाईस्कूल का परिणाम 99% और इंटरमीडिएट का परिणाम 97% रहा। कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग में इंशा नाज़ पुत्री मो० फुरकान ने 81% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान रिज़ा नसीम पुत्री मो० नसीम ने 80% अंकों के साथ और तृतीय स्थान मरयम पुत्री मो० नवाब ने 77% अंकों के साथ प्राप्त किया। कला वर्ग में प्रथम स्थान मंतशा प्रवीन पुत्री मो० जावेद ने 74%, द्वितीय स्थान लुबना पुत्री मो० हसरत ने 71% तथा तृतीय स्थान रुख्सार पुत्री इस्लाम अली ने 68% अंकों के साथ प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में अदनान पुत्री मो० इदरीस ने 48.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मो० आसीम पुत्र बल्ला ने 43% तथा मो० अरसालान पुत्र इल्यास ने 43% अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में अक्शा प्रवीन पुत्री मो० नसीम ने 76.5% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौसर पुत्री इकरामुद्दीन ने 75% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अरमान पुत्र शमीम ने 73% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts