मुजफ्फरनगर सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त अटल कुमार राय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीणा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी संजय सिंह, तहसीलदार जानसठ सतीश चंद बघेल, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर शुक्रतीर्थ के गंगा घाट पर श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी जानसठ और तहसीलदार जानसठ द्वारा प्रत्येक रविवार को निरंतर विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर शुक्रतीर्थ क्षेत्र और घाटों की साफ-सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
मंडलायुक्त ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा और सभी लोगों को स्वच्छता के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि गंगा घाट पर सफाई अभियान में सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और इसे नियमित रूप से जारी रखने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा निभाई गई। इस गंगा सफाई अभियान में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, तहसील जानसठ के राजस्व विभाग की टीम, सफाई कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स तथा ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रवासियों ने भी भाग लिया।
बेहतरीन आयोजन के लिए मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार जानसठ एवं उनकी समस्त टीम को बधाई दी।















