भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
बुढ़ाना। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बुढाना के मेपल्स अकैडमी स्कूल के छात्र अतुल कृष्ण व छात्रा वंशिका मलिक ने (96.80) अंक प्राप्त कर विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया है।
सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मेपल्स अकैडमी स्कूल की छात्र अतुल कृष्ण व छात्रा वंशिका मलिक ने शानदार सफलता प्राप्त कर परचम लहराया है। अतुल कृष्ण व वंशिका मलिक ने (96.80) अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। वही वंशिका गोयल ने 96.20 % अविका का चौधरी ने 95.20% और आर्यन संगल ने 94.80% अंक लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।सभी छात्रों ने मेपल्स अकैडमी स्कूल में पढ़ाई करते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल के रिजल्ट में अच्छे मार्क्स प्राप्त किये हैं। स्कूल में अच्छे मार्क्स आने पर परिवार में काफी खुशी का माहौल है।















