बांदा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु जनपद बाँदा में विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाँदा की छात्रा अदिति सिंह (कक्षा 11वीं) को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बाँदा का दायित्व सौंपा गया, अर्पिता दुबे को मुख्य विकास अधिकारी, तथा विजयलक्ष्मी को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) का दायित्व प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई तथा उन्हें महिला सुरक्षा योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं स्वावलंबन कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ तथा उन्हें समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सुरक्षित बनाना है। इस प्रकार की पहल छात्राओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।















