ब्लैक पैंथर्स की दमदार जीत, सभासद प्रीमियर लीग का शानदार आगाज

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। इस मुकाबले में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। मैच के दौरान सभासद अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी व्हाइट लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का बचाव करने में उसके क्षेत्ररक्षकों की लापरवाही भारी पड़ गई। जवाब में सतीश कुकरेजा की कप्तानी वाली ब्लैक पैंथर्स टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में शोभित गुप्ता ने नाबाद शानदार पारी खेली, जबकि सचिन सैनी, विजय चिंटू और अमित शर्मा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

व्हाइट लायंस की हार का प्रमुख कारण कमजोर फील्डिंग रही। टीम ने मैच के दौरान आठ आसान कैच छोड़ दिए, जिससे विपक्षी बल्लेबाजों को कई मौके मिले। ब्लैक पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में अमित शर्मा, सचिन सैनी, कपिल पाल और शिवम मुन्ना ने विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए शोभित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरव स्वरूप ने विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर नवाब सिंह नागर का भव्य स्वागत,

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और भाईचारे को मजबूत करते हैं। वहीं गौरव स्वरूप ने खेलों को अनुशासन, टीमवर्क और पारस्परिक सम्मान का सबसे बेहतर माध्यम बताया। आयोजन में बड़ी संख्या में सभासद, उनके परिजन और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts