मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र भोपा स्थित हनुमन्त धाम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा उपकरणों की जांच, सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, किसी भी सूचना को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रवि शंकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















