सपा महानगर कार्यकारिणी मीटिंग में हर वार्ड हर जाति में प्रचार अभियान की रणनीति

 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

 

हर जाति वर्ग में हरेंन्द्र मलिक का भारी समर्थन:पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि इंडिया गठबंधन के मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक के आवास पर आयोजित समाजवादी पार्टी महानगर कार्यकारिणी की मीटिंग सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी की अध्यक्षता व महानगर महासचिव सलीम मलिक के संचालन में संपन्न हुई। मीटिंग को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा किसान मजदूर नोजवान की समस्याएं सुनने उनके लिए संघर्ष करने के लिए खुले रहे हैं। किसान नेता हरेंन्द्र मलिक हर किसी पीड़ित की आवाज़ बनते रहे हैं ओर बनते रहेंगे उनको सभी जाति वर्ग से मुजफ्फरनगर के विकास व भाईचारे की मजबूती के लिए चुनाव में समर्थन देकर सभी के लिए आवाज़ उठाने वाले हरेंन्द्र मलिक को संसद में भेजने की जरूरत है। सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बॉबी त्यागी ने कहा कि सपा गठबंधन प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक सभी जाति धर्मो के लोगो को सम्मान देने के साथ हमेशा हर दुख सुख में खड़े रहते है हर किसी की समस्याओं के लिए मदद व संघर्ष के लिए आगे आना उनकी पहचान में शुमार है। इसलिए उनको भारी समर्थन भी हर जाति वर्ग में मिल रहा है। उन्होंने महानगर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक वार्ड में प्रभारी व टीम बनाकर हर जाति वर्ग में भारी समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि हरेंन्द्र मलिक को मिल रहे हर वर्ग के समर्थन से बड़ी जीत मिलना तय है। मीटिंग को सपा नेता तहसीन मंसूरी, पवन गिरी,वाजिद सभासद द्वारा भी सम्बोधित किया गया। मीटिंग मे मुख्यरूप से सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा सभासद वाजिद मलिक,विभोर त्यागी,सपा नेता सरदार तरनजीत सिंह,रामपाल सिंह पाल,दुर्गेश पाल, पवन गिरी,हाजी यामीन मंसूरी,फरमान अली सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts