WPL 2024 Title: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया. टीम की जीत के बाद बैंगलोर में फैंस सड़कों पर उतर आए.RCB WPL 2024 Title: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पास शायद सबसे वफादार फैंस हैं. लंबे वक़्त तक कोई ट्रॉफी न जीत पाने वाली टीम को फैंस हर बार गज़ब के उत्साह से सपोर्ट करते हैं. लेकिन अब आरसीबी की महिला टीम ने फैंस को ट्रॉफी के रूप में बड़ा तोहफा दिया है. विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया.आरसीबी को खिताब जीतता देख फैंस के अलग ही दीवानापन देखने को मिला. बैंगलोर में फैंस आरसीबी की जीत के बाद सड़क पर उतर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बड़ी तादाद में फैंस सड़क पर नज़र आ रहे हैं. इन फैंस के अंदर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. सड़क उतरे फैंस ज़ोर-ज़ोर से ‘आरसीबी’ के नारे लगाते हुए नज़र आए. किसी भी फ्रेंचाइज़ी के लिए आपको शायद ही ऐसी दीवानगी देखने को मिले.















