तूफान का कहर 2 लोगों की मौत

बांदा। जनपद में बीती रात करीब 2 बजे आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया। इस भीषण मौसम की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से एक बकरी की भी मौत हो गई। वहीं बिजली विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में देर रात आंधी-तूफान के दौरान घर में सो रहे 65 वर्षीय कैलाश के ऊपर ईंट और टीनशेड गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गांव निवासी पुनिया सुबह आंधी-तूफान के बाद फैला सामान समेट रही थीं, तभी अचानक उनके ऊपर स्लैब गिर गई, जिससे उनकी भी मौके पर मौत हो गई।तूफान से बिजली विभाग को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। विभाग के अनुसार जिले में करीब 1100 बिजली पोल टूट गए हैं, जबकि 125 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने बताया कि युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है और लगभग आधे पोल लगाए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि शाम तक करीब 90 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन के 5 बड़े टावर ग्रामीण क्षेत्रों में गिर गए हैं। बबेरू क्षेत्र के 12 बिजली घर प्रभावित हुए हैं, जिससे करीब 110 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। साथ ही जल शक्ति मिशन की 2 परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों के मुताबिक कुछ गांवों में बिजली बहाल होने में अधिक समय लग सकता है, लेकिन तेजी से काम किया जा रहा है। अचानक आए भारी तूफान से लोग भाई और दहशत के माहौल में रात बिताने को मजबूर हुए सुबह तक स्थिति सामान्य नहीं हो पाई थी प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts