भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शामली। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एक युवक को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक चोर को चोरी की एक बैट्री सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि 21 अप्रैल को पीड़ित पिन्टू पुत्र सतीश निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढीपुख्ता जनपद शामली द्वारा ट्रैक्टर से बैट्री चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना गढ़ीपुख्ता पर नामजद लिखित तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी।तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई थी।पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध वाहन,व्यक्ति की चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी थानाभवन के कुशल नेतृत्व में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस उपनिरीक्षक अय्यूब अली पुलिस टीम हेड कॉस्टेबल रजनीश कुमार, कॉस्टेबल नरेश कुमार के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।तलाशी में आरोपित के कब्जे से एक बैटरी बरामद की गई। पूछताछ में बताया की बैटरी चोरी कर लाई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पंवार पुत्र मदनपाल निवासी भैसवाल थाना गढ़ीपुख्ता जनपद शामली बताया। पूछताछ में आरोपी ने खड़े ट्रेक्टर से बैटरी चोरी होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अय्यूब अली पुलिस टीम हेड कॉस्टेबल रजनीश कुमार, कॉस्टेबल नरेश कुमार शामिल रहे।















