भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Nifty 286 प्वाइंट टूटा,

पश्चिम एशिया में फिर से सैन्य तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते भारतीय शेयर बाजार (Share Market Selloff) भारी गिरावट के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50, 286 अंकों की गिरावट के साथ 23080 पर ओपन हुआ है जबकि सेंसेक्स 821 प्वाइंट गिरकर 73421 पर ओपन हुआ है।एशियाई मार्केट भी भारी दबाव के साथ कामकाज कर रहे हैं। नेक्कई 3.70%, हेंग सेंग 1.19% और शंघाई कंपोजिट 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार, अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर शेयर

बाजार में जारी गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि निफ्टी50 के 46 शेयरों में बिकवाली हावी है और सिर्फ 4 शेयरों में ही तेजी देखने को मिल रही है। इंडेक्स के टॉप गेनर शेयरों में सनफार्मा, डॉ रेड्डी और अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर में विप्रो, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एम एंड एम और टीसीएस शामिल हैं।

अमेरिकी बाजारों में दिखी भारी गिरावट

शुक्रवार को अमेरिकी बाज़ार में महीनों की सबसे भारी गिरावट देखी गई। नैस्डैक कंपोजिट 4.2% गिर गया। यह गिरावट उम्मीद से बेहतर रोज़गार रिपोर्ट के बाद सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी गिरावट के चलते आई, जिससे यह आशंका बढ़ गई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊँचा बनाए रख सकता है।वहीं, एसएंडपी 500 में 2.6% की गिरावट आई, जिससे नौ सप्ताह की लगातार बढ़त का सिलसिला टूट गया और अक्टूबर के बाद से यह सबसे खराब प्रदर्शन रहा। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में लगभग 700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

– Multibagger Stock: 1 साल में 2343% रिटर्न देने वाला ‘छुपा रुस्तम’ शेयर, 5 हजार रुपये को बनाए 3 लाख से ज्यादा

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts