मुजफ्फरनगर में राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड जांच शिविर सम्पन्न,

मुज़फ्फरनगर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय, लखनऊ के निर्देशन में मुजफ्फरनगर जनपद में पाँच दिवसीय राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन 20 मई से 24 मई 2025 तक वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी में किया गया। शिविर का संचालन गाइड शिविर संचालिका रिहाना सुल्तान और स्काउट शिविर संचालक संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 स्काउट और 30 गाइड, कुल 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया।शिविर में प्रतिभागियों के टैस्ट कार्ड के अनुसार मौखिक एवं लिखित परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। साथ ही स्काउट-गाइड ने पायनियरिंग प्रोजेक्ट एवं तम्बू निर्माण जैसे व्यावहारिक कार्यों का भी प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउट) मेरठ एवं सहारनपुर मंडल मयंक शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार शर्मा, जिला आयुक्त (गाइड) डा. राजेश कुमारी, जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स संतोष कुमार वर्मा, जिला सचिव अनिल कुमार कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं मार्गदर्शक उपस्थित रहे।शिविर में आए अधिकारियों ने स्काउट-गाइड द्वारा किए जा रहे सामाजिक और रचनात्मक कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्यायुक्त ने बच्चों के उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की। यह शिविर न केवल विद्यार्थियों के कौशल परीक्षण का माध्यम बना, बल्कि उनके चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी सहायक सिद्ध हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts