एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत जिले में आयोजित भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया। एसएसपी ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पाए और अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रवेश दिया जाए।

उन्होंने परीक्षा केंद्र के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए।एसएसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पेयजल, बैठने, प्रवेश एवं निकास सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एसएसपी को परीक्षा केंद्र की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने और परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts