होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का एसएसपी ने किया निरीक्षण.

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 के तहत चल रही अभिलेख सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) प्रक्रिया का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचारु संचालन का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई जाए, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर मिल सके। एसएसपी ने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को व्यवस्थित, शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से संपन्न कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान भर्ती स्थल पर अनुशासन बनाए रखने, अभ्यर्थियों को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं लगातार प्रभावी ढंग से संचालित होती रहें। जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती-2025 की अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित वातावरण में कराई जा रही है। भर्ती स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे चयन प्रक्रिया निष्पक्ष, विश्वसनीय और बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts