भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। ऑल इंडिया स्पेशल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद पुलिस को गौरवान्वित करने वाली,महिला आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित। आप को बतादे तमिलनाडु में आयोजित ऑल इंडिया स्पेशल शूटिंग चैंपियनशिप- 2024 में जनपद मुजफ्फरनगर की महिला आरक्षी 213 सरोज द्वारा प्रतिभाग किया गया था।
जिस में आरक्षी सरोज 300 गज स्नैप शूटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किय है। जिस के बाद मुज़फ्फरनगर आने पर महिला आरक्षी सरोज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षी 213 सरोज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया।ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस को गौरवान्वित करने वाली महिला आरक्षी सरोज को नगद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया गया है।
















