जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनी शिकायतें.

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया गया।

ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया, ताकि पीड़ित महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की जांच निष्पक्षता से करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई पूरी की जाए। साथ ही पीड़ितों से संवेदनशील व्यवहार करने और उन्हें पुलिस कार्रवाई से अवगत कराने पर भी जोर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts