मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने थाना खतौली और थाना मंसूरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह, संतरी पहरा, भोजनालय, कम्प्यूटर कक्ष और शस्त्रागार समेत सभी महत्वपूर्ण स्थानों की बारीकी से जांच की।कार्यालय में रखे गए अभिलेखों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, जिसमें त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची शामिल थी। एसएसपी ने निर्देश दिए कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा नए सिरे से टॉप-10 अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ और सट्टे की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा। शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आम जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने और महिला संबंधित अपराधों की जांच को प्राथमिकता देने की बात कही गई।उन्होंने नियमित पेट्रोलिंग, प्रभावी गश्त और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षक और उपनिरीक्षकगण के साथ बैठक कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना और अन्य कार्यों में दक्षता बढ़ाने के दिशा-निर्देश भी दिए।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना खतौली व मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।















