वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने थाना नई मण्डी पर नियुक्त समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया। अर्दली रूम के दौरान महोदय ने थानों पर लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराध, प्रार्थना पत्रों, और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी ली। सभी अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, एसएसपी ने अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की रोकथाम, शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, महिला संबंधी अपराधों की प्राथमिकता से जांच, और थाना क्षेत्र में नियमित पैट्रोलिंग के लिए भी निर्देशित किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई और अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।















