बांदा। अवैध शराब के धंधे पर पुलिस महानिदेशक यूपी के “ऑपरेशन कन्विक्शन” का हंटर चला है। बांदा पुलिस ने ताबड़तोड़ पैरवी कर आबकारी के 2 मामलों में 2 अभियुक्तों को अदालत से 12 हजार रुपये का जुर्माना की सज़ा सुनवाई है।एसपी बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चली इस मुहिम से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का साफ संदेश है अवैध शराब बेचोगे तो जेल और जुर्माना दोनों पक्का है।थाना तिंदवारी पर पंजीकृत आबकारी अधिनियम में पकड़े गए जंगलिया उर्फ जंगली पुत्र रामखिलावन निवासी दतरौली थाना चिल्ला को अदालत ने पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।वही थाना कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के आरोपी संतराम उर्फ धस्सू पुत्र ओमश्री निवासी तिंदवारा पर कोर्ट ने सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत अब हर मुकदमे की दिन-प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है। मकसद सिर्फ चालान करना नहीं, बल्कि दोषियों को सजा दिलाकर नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाना है।अवैध शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।























































