पुलिस अभिरक्षा में मौत के मामले में सादिक मलिक के परिजनों को सपा की आर्थिक सहायता, 2 लाख का चेक सौंपा.

बुढ़ाना। बीते वर्ष 26 सितम्बर को मेरठ मेडिकल में पुलिस अभिरक्षा के दौरान उपचार के बीच सादिक मलिक की हुई मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। शनिवार को सादिक मलिक के पिता रियाज को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की ओर से भेजा गया 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। यह चेक समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक ने सांसद हरेंद्र मलिक के निर्देश पर बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व मंत्री मुफ्ती जुल्फिकार कुरैशी की मौजूदगी में रियाज को दिया।

इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता सत्येंद्र पाल ने भी पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए अपनी ओर से 21 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद पीड़ित परिवार के दुख के सामने बहुत छोटी है, लेकिन पार्टी हर हाल में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो इस मामले में दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें समाप्त कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सादिक मलिक की मौत को दुखद बताते हुए न्याय की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के लिए पार्टी निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्व सांसद कादिर राणा, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला मीडिया प्रभारी हाजी अख्तर कुरेशी, श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी, अरविंद भटनागर, दिलशाद कुरैशी पहलवान, सुबोध त्यागी, प्रताप नारायण त्यागी, सभासद इमरान कुरैशी, पूर्व सभासद राशिद मंसूरी, ठेकेदार दीपक प्रजापति, बालकिशोर त्यागी, अभिनव वशिष्ठ एडवोकेट, बाबू मल्लाह, सलीम कुरैशी, अकरम पलड़ी और सलीम राणा सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना भी है। सभी नेताओं ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और कहा कि न्याय की लड़ाई को अंत तक लड़ा जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts