“बाल कार्निवाल 2024 के द्वितीय दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन”

मुजफ्फरनगर के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार यादव, प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, ने दीप प्रज्वलित करके और स्वयं बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पौधे भेंट किए और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, कबड्डी, लूडो, चैस, और कैरम में किशोरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम एस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 47 रन बनाए, जबकि टीम ए ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 48 रन बनाकर मैच जीता।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर “मेरा वजूद फाउंडेशन” के उपाध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह और किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती मंजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था में निरुद्ध किशोरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया, जबकि श्री मोहित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम की सफलता में खेल प्रशिक्षक राकेश राठी, शिक्षक मोहम्मद शारिक, सीमा रानी, दीपा सोनी, और राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के स्टाफ विपिन कुमार, नीरज कुमार, सुरजीत, मोहम्मद आरिफ, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिभागियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts