शहर क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति आदि के विरुद्ध चलाया गया विशेष चेकिंग एवं जागरुकता अभियान .

बांदा। पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा पलाश बंसल निर्देशन आज थाना मानव तस्करी निरोधी इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन, साथी संस्था, ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान आदि की संयुक्त टीम द्वारा शहर क्षेत्र में बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान शहर क्षेत्र के कालूकुआं, बाबूलाल चौराहा, अतर्रा चुंगी, मेडिकल रोड इत्यादि भीड़-भाड़, दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गई । अभियान के दौरान लोगों को बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम आदि न कराने हेतु जागरुक किया गया । दुकानों, होटलों आदि पर मौजूद यात्रियों को मानव तस्करी, बाल श्रम/बाल भिक्षावृत्ति, बच्चा चोरी, जहर खुरानी आदि की सूचना विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों- चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, डायल यूपी-112, या मानव तस्करी निरोधी इकाई के सीयूजी नम्बर-7839862477 पर दें । साथ ही बताया गया कि बाल विवाह न करने एवं गांव/मोहल्ले में यदि कोई बाल विवाह हो रहा हो तो इसकी सूचना सरकारी हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचित करने की सलाह दी गई । अभियान के दौरान 05 नाबालिक बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में बाल श्रम करते हुए पाये गये । सम्बन्धित दुकान/होटल मालिको को श्रम विभाग द्वारा नोटिस/चालान किया गया साथ ही बताया गया कि भविष्य में कोई दुकानदार/होटल मालिक यदि बच्चों से बाल श्रम कराते हुए पाया गया तो उपरोक्त के विरुध्द नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी । अभियान के दौरान एएचटीयू उ0नि0 अनिल कुमार उपाध्याय, श्रम अधिकारी बांदा दुष्यंत कुमार, आरक्षी प्रशांत यादव एवं ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान बांदा से शिवम यादव आदि मौजूद रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts