बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पीडीए पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए के जननायक अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर पार्टी द्वारा किए गए कार्यों और संविधान की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज द्विवेदी के आवास पर अल्पाहार कर पीडीए पखवाड़ा की चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पीडीए की सफलता पर सभी को बधाई दी और अतर्रा ग्रामीण के मथनाखेड़ा गांव में आयोजित पीडीए सभा को संबोधित किया। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने सभी से समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि समाज को एक होने की जरूरत है, क्योंकि भाजपा शासन में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, और जनता हर ओर परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हित में काम करती है और किसानों की हितैषी है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें क्रांतिकारी राष्ट्रीय सचिव महिला सभा नीलम गुप्ता, जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा, प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार, महासचिव एजाज खान, पूर्व प्रत्याशी भरत लाल दिवाकर, विवेक बिंद तिवारी, वृंदावन वैश्य, दीपू यादव, अमोल जाडिय, मदन टांका, सुनील कुशवाह, कमल पाल, नंदू यादव और अजय चौहान शामिल रहे।















