राज्यपाल के बजट को सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने बताया त्रुटिपूर्ण, संशोधन की उठाई मांग

शामली विधान परिषद में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सपा एमएलसी किरण पाल कश्यप ने बजट का विरोध करते हुए इसे त्रुटिपूर्ण बताया और संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि वह संसदीय अध्ययन समिति के अध्यक्ष के रूप में विभिन्न जिलों का दौरा करते रहे हैं और कई बार अधिकारियों से वर्ष 2025-26 के बजट खर्च का विभागवार ब्यौरा मांगा, लेकिन किसी भी जिले ने पूरा विवरण उपलब्ध नहीं कराया। कश्यप ने सवाल उठाया कि जब पिछले बजट का बड़ा हिस्सा अब तक खर्च नहीं हुआ, तो शेष राशि को कम समय में कैसे खर्च किया जाएगा। उन्होंने पर्यटन मंत्री से मूर्तियों पर छतरी लगाने की भी मांग की ताकि पक्षियों से नुकसान न हो। साथ ही महर्षि कश्यप, भगवान विश्वकर्मा, निषादराज और परशुराम जयंती की छुट्टियों को, जिन्हें अखिलेश यादव सरकार ने घोषित किया था और बाद में योगी आदित्यनाथ सरकार ने समाप्त कर दिया, उन्हें बहाल करने की मांग की।

कश्यप ने प्रयागराज की एक घटना का जिक्र करते हुए उदयराज नामक व्यक्ति को पेट्रोल पंप लूट के मामले में फर्जी तरीके से बंद करने और बाद में छोड़ने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में 112 नंबर सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी शुरुआत समाजवादी सरकार में हुई थी। कश्यप ने बनारस के सराय मोहना गांव का भी मुद्दा उठाते हुए बताया कि वहां राजस्व के नाम पर एक बिस्सा भी जमीन नहीं है, जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौ साल बाद पहली बार शामली का नाम बजट में आया है। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने बजाज शुगर मिल पर किसानों के बकाये का भुगतान कराने और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मछुआ आवास बनाए जाने की मांग की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts