सांसद डिंपल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन

बांदा। समाजवादी पार्टी की मैनपूरी सांसद डिंपल यादव के खिलाफ एक व्यक्ति द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल की अगुवाई में सपाईयों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल ने एसपी को दिये ज्ञापन में बताया है कि मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गयी अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाये। कहा कि समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं मैनपुरी की माननीय सांसद डिंपल यादव जो सदैव महिला सशक्तिकरण,गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं उनके विरूद्ध मौलाना साजिद रशीदी द्वारा हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सासद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना फैलाने की नीयत से की गयी है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का खुला उल्लंघन है।मांग की कि उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय, ताकि समाज में यह सख्त संदेश जाय कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, अबरार फारूक, शगुफ्ता सिद्दीकी, लालमन यादव, मोहन साहू आदि मौजूद रहे।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts