भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। खालापार में पूर्व सभासद नौशाद कुरेशी व मौजूदा कई सभासदों द्वारा इंडिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक ने एकजुट होकर मतदान बढाने व लोकसभा क्षेत्र के विकास ओर सभी जाति वर्ग के लोगो का उनके यंहा हमेशा सम्मान होने की बात कहते हुए सभी से साथ आने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने मतदान प्रतिशत बढाने तथा मतदान तैयारी पर काम करने की अपील की। सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम मिलकर लोकसभा प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक को वोट देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,सपा महासचिव सलीम मलिक,सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी, कांग्रेस सभासद नौशाद पहलवान, सभासद शाहिद आलम,सभासद शहजाद चीकू,सभासद हाजी उमरदराज सभासद हसीब राणा,सपा नेता तहसीन मंसूरी ने सभी क्षेत्रवासियों से मिलजुलकर वोट प्रतिशत बढाकर हरेंन्द्र मलिक के समर्थन में वोट व सहयोग समर्थन की अपील की। आवाज़ ए हक संस्था अध्यक्ष शादाब खान, युवा सपा नेता वसीम राणा,नदीम राणा मुखिया,हुसैन राणा,नवेद रंगरेज सहित क्षेत्रीय लोगो द्वारा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी हरेंन्द्र मलिक,सपा जिलाध्य ज़िया चौधरी,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।















