एसपी सिटी द्वारा नगर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख ओर, समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी।तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया ओर थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। एसपी सिटी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई। कार्यवाही ओर उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधिनियम के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने ओर असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

———मुज़फ्फरनगर  संवाददाता शरिक खान

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts