अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा ने अजीत प्रसाद पर लगाया दांव

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा गया है.लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट से मिली हार के बाद मिल्कीपुर सीट सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है. लिहाजा बीजेपी की तरफ से एक मजबूत दावेदार की खोज की जा रही है. हालांकि बीजेपी की तरफ से एक दर्जन लोगों ने टिकट की दावेदारी की है.

जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर हुई बैठक में मिल्कीपुर सीट की भी चर्चा हुई. इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व को जो नाम भेजा गया है उसमें बाबा गोरखनाथ को प्रबल दावेदार के रूप में शामिल किया गया हैं. इसके अलावा अन्य सीटों के लिए भी भावी प्रत्याशियों की सूची बनाकर भेजी गई है. कहा जा रहा है कि नवरात्र के बाद बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है.

अवधेश प्रसाद के इस्तीफे से खाली हुई है सीट

मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद के फ़ैजाबाद सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे की वजह से यह सीट रिक्त हुई है. इस सीट पर सपा ने उनके बेटे पर दांव खेला है. हाल ही में अजीत प्रसाद पर अपहरण और मारपीट का मामला भी दर्ज हुआ है. सपा की तरफ से परिवार के ही सदस्य पर दांव लगाया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी की तरफ से कौन मैदान में उतरता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts