भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर ,नगर पंचायत भोकरहेड़ी में जल निकासी की समस्या पिछले दो वर्षों से किसानों के लिए एक गंभीर चुनौती बनी हुई थी। लगभग 150 बीघा भूमि विभिन्न किसानों की जलमग्न हो चुकी थी, जिससे किसान अपने खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।भारतीय किसान यूनियन (ए राजनीतिक) और सहरावत खाप के संयुक्त प्रयासों से इस समस्या का समाधान कराया गया। इसके तहत, अधिशासी अधिकारी द्वारा पीड़ित किसान देवेंद्र को उचित मुआवजा राशि प्रदान की गई।सहरावत खाप ने ब्लॉक अध्यक्ष अंकित जवाला, नगर अध्यक्ष राजीव सेहरावत और मगहिंदर बालियान को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहरावत खाप के प्रदेश उप प्रधान चौधरी संजीव सिंह सहरावत, तालमेल कमेटी के अध्यक्ष वीर मास्टर, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शेरावत, जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर सहरावत, जिला महासचिव अंकित सहरावत और अन्य खाप प्रतिनिधि व किसानों की उपस्थिति रही।इस प्रयास ने किसानों की समस्या का निवारण कर राहत प्रदान की है।















