मुजफ्फरनगर में 5 मई से शुरू होगा मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान, किसानों से सहभागिता की अपील

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित “नेशनल प्रोजेक्ट ऑन सॉयल हेल्थ एंड फर्टिलिटी” कार्यक्रम के तहत खरीफ 2025 सीजन के लिए मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान 5 मई 2025 से मुजफ्फरनगर जिले में शुरू किया जाएगा। इस अभियान के संबंध में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने जिले के सभी किसानों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि जनपद के चयनित ग्राम पंचायतों में यह कार्य संपन्न किया जाएगा, जिसके अंतर्गत किसानों के खेतों से मृदा नमूने एकत्र कर उनकी जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनकी भूमि की उर्वरक क्षमता व आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से उर्वरकों का प्रयोग कर सकें। उप कृषि निदेशक ने कृषक भाइयों से अनुरोध किया कि वे 5 मई को अपने-अपने ग्राम में इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने खेत का मृदा नमूना एकत्रित कराने में विभाग को सहयोग प्रदान करें। यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और सतत कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts