अन्ना पशुओं से परेशान किसानों की समस्या को लेकर समाजसेवी ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बबेरू/बांदा।बबेरू क्षेत्र के दर्जनों गांव में अन्ना पशुओं से परेशान किसानों की समस्या को लेकर समाजसेवी ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।बबेरू क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल के द्वारा आज बुधवार की दोपहर बबेरू तहसील पहुंचकर अन्ना पशुओं से परेशान किसानों की समस्या को लेकर नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, को ज्ञापन दिया है, और औग़ात कराया कि बबेरू तहसील क्षेत्र आहार , बबेरू,मिलाथू,पल्हरी, शिव मवई, पारा,बिहारी, आलमपुर, बगेहटा, देवरथा, अनौसा, जुगरेहली, गांव सहित दर्जनों गांव में सैकड़ो अन्ना पशुओ का झुंड किसानों की फैसले बर्बाद कर रहे है। अगर कोई भी किसान व समाजसेवी किसानों की आवाज उठाता तो संबंधित अधिकारियों को बता देते है, ऐसी कोई समस्या नहीं है, और फर्जी शिकायत थी, समाजसेवी पीसी पटेल ने कहा कि मौके मै किसानों के खेतों पर पहुंचकर अन्ना पशुओं को देखा है और उनका वीडियो फोटो भी लिया, है, कई बार तहसील दिवस में व जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे किसानों की फसलों को अन्ना पशुओं के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है, न ही खंड विकास अधिकारी, न सचिव के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है हमारी मांग है, कि अन्ना पशुओ को गौशाला में संरक्षित किया जाए क्योंकि सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किया जा रहा है। गौशाला का आया रुपया ग्राम प्रधान व सचिव, व उच्च अधिकारियों के द्वारा खाया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts