पाकिस्तान में बर्फीले तूफान का कहर,

पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए एवलांच के बाद मशहूर माउंटेनियर निर्मल ‘निम्स’ पुरजा समेत 6 इंटरनेशनल क्लाइंबर लापता हैं।इस हादसे में 4 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान एल्पाइन क्लब के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब काराकोरम रेंज में 8,047 मीटर (26,400 फुट) ऊंचे ब्रॉड पीक पर एवलांच आया। यह हादसा तब हुआ जब टीम चोटी की तरफ अभियान पर थी।हादसे के बाद से टीम से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही लापता

पाकिस्तान एल्पाइन क्लब के मुताबिक, पर्वतारोहियों की टीम में 5 नेपाली क्लाइंबर, नेपाल में जन्मे ब्रिटिश माउंटेनियर निर्मल पुरजा, हुंजा के पाकिस्तानी माउंटेनियर सोहेल साखी, ओमान की क्लाइंबर नथीरा, मेरिकी क्लाइंबर मैलोरी गीस, एक चीनी क्लाइंबर वांग एक और विदेशी क्लाइंबर शामिल थे।इस हादसे में 4 पर्वतारोहियों की जान चली गई। शुक्रवार को चार लोगों के शव बरामद किए गए। अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुरजा के डिवाइस से मिली उम्मीद

इस हादसे के बाद टीम का कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि निर्मल पुरजा के पास मौजूद ट्रैकिंग डिवाइस में लगातार हलचल दिख रही है, जिससे बचाव दल के लिए उम्मीद जगी है। पुरजा के बिजनेस पार्टनर और नेपाल के सांसद मिंगमा ग्याबू शेरपा ने सुक्रवार को कांतिपुर में बताया कि एवलांच के बाद डिवाइस की लोकेशन बदल गई थी।

शुरू में लगा कि वह एवलांच में नीचे बह गए। लेकिन जिस पॉइंट पर ट्रैकिंग रुकी थी, उसके बाद लोकेशन फिर बदली हुई दिखी। शेरपा ने कहा कि ट्रैकिंग डेटा से पुरजा की हालत का पता नहीं चल सका, लेकिन एवलांच के बाद कुछ हलचल जरूर हुई है। उन्हें घटना की जानकारी गुरुवार शाम को मिली।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts