डीजीपी सम्मान से मुजफ्फरनगर के छह पुलिसकर्मी सम्मानित

मुजफ्फरनगर जिले के छह पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्यशैली के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी की ओर से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कीउन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य जवानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।शौर्य और साहस के लिए थाना भौराकलां के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल कपिल तथा क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार को प्रशंसा चिन्ह (रजत) प्रदान किया गया।

वहीं, थाना खतौली में तैनात निरीक्षक कमल किशोर और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक योगेन्द्र शर्मा को उत्कृष्ट सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह (रजत) से सम्मानित किया गया।इसके अलावा थाना नई मंडी की बागोवाली चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मान पुलिसकर्मियों को आगे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा। छह पुलिसकर्मियों को डीजीपी स्तर से मिले सम्मान के बाद जिले के पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts