देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात…’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले पंजाब के CM भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब आम आदमी पार्टी नेता औरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे पंजाब में कार्यकर्ताओं के बीच में रोष नजर आ रहा है।

सीएम मान ने मीडियाकर्मियों को संबोधित भी किया।

देश के हालात ठीक नहीं: सीएम मान

उन्होंने कहा कि एजेंसियों को एक टूल की तरह, एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। जो भी विपक्षी नेता बीजेपी के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के छापे पड़ जाते हैं। देश में हालात अघोषित आपातकाल जैसे हैं।

पंजाब में जनता में रोष

वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कोटकपूरा के लाइटों वाले चौक पर पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। मोहाली के गुरुद्वारा अमृतसर के करीब आम आदमी पार्टी के विधायक नेता और विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष ने प्रदर्शन किया।

BJP पर भारी पड़ेगा

अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी पर जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा यह बीजेपी को भारी पड़ेगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अम्ब साहब गुरुद्वारा से चंडीगढ़ राज भवन की ओर जाना शुरू कर दिया है संभवत उन्हें चंडीगढ़ मोहाली बैरियर पर रोक लिया जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ में हिरासत में लिया गया। बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबाकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।वहीं मोहाली में AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts