अलाव तापते समय ननद भौजाई को ट्रैक्टर ने कुचला -दोनों की दर्दनाक मौत

बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र अमरइया पुरवा में अलाव तापते समय ननद भौजाई ट्रैक्टर से दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को जिला अस्पताल रेफर जहां रास्ते में दूसरे की भी मौत हो गई।वही ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुत्र सर्वेश कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कोतवाली क्षेत्र के अमरइया पुरवा निवासी पार्वती पत्नी स्व बुद्ध विलास उम्र 45 वर्ष व परसौली निवासी भौजाई बिट्टी देवी पत्नी भूपत 60 वर्ष दोनो ननद भौजाई घर के पास अलाव ताप रही थी तभी अमरइया पुरवा निवासी देव कुमार पुत्र शिव लोचन उम्र 35 वर्ष टेक्ट्रर मे चाबी लगाई और टैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया ।रोकते रोकते डाइवर पहिये के नीचे आ गया पैर मे चढते हुये अलाव ताप रही महिलाओ के ऊपर चढ गया दोनो ननद भौजाई गम्भीर रूप से घायल हो गये परिवारीजनो ने इलाज हेतु सामु स्वा केन्द्र मे भती कराया जहां पार्वती कीडॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया । ननद बिट्टी देवी को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी । ड्राइवर देव कुमार का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र सिह राजावत ने शंव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतिका पार्वती के दो पुत्र तीन पुत्रिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts