ईरान में बिना हिजाब वर्चुअल कॉन्सर्ट करने पर गायिका परास्तू अहमदी गिरफ्तार

ईरान में 27 वर्षीय गायिका परास्तू अहमदी को बिना हिजाब के वर्चुअल कॉन्सर्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना माज़ंदरान प्रांत के सारी शहर में 14 दिसंबर, 2024 को हुई।

परास्तू ने 11 दिसंबर को यूट्यूब पर वर्चुअल कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह स्लीवलेस ब्लैक ड्रेस में चार पुरुष संगीतकारों के साथ प्रदर्शन करती नजर आईं। इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने 12 दिसंबर को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।अपने वीडियो के साथ, परास्तू ने लिखा, “मैं परास्तू हूं, एक लड़की जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिन्हें मैं प्यार करती हूं। यह मेरा अधिकार है जिसे मैं नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती। अपनी जमीन के लिए गाना जिसे मैं बेहद प्यार करती हूं।” इस वर्चुअल कॉन्सर्ट ने 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल किए हैं।यह मामला ईरान के सख्त सामाजिक और सांस्कृतिक नियमों के तहत महिलाओं की स्वतंत्रता पर लगाई गई पाबंदियों को फिर से चर्चा में लाता है।

सिंगर के अलावा दो पुरुष म्यूजिशियन भी गिरफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार, परास्तू के वकील ने यह भी पुष्टि की कि कॉन्सर्ट के दौरान मौजूद दो पुरुष म्यूजिशियन सोहैल फाघीह नसिरी और एहसान बीराघदार को भी उसी दिन तेहरान में गिरफ्तार किया गया था.

ईरान में हिजाब को लेकर है सख्त कानून

ईरान में हिजाब को लेकर काफी सख्त कानून बनाए गए हैं. इसे 1979 के इस्लामी क्रांति के बाद कानून के तहत देश में अनिवार्य किया गया था. जहां एक ओर कई महिलाएं हिजाब को धार्मिक विश्वास के प्रतीक के रूप में पहनती हैं, वहीं अन्य इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर एक प्रतिबंध के रूप में देखतीं हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts