यादे हुसैन में किया सीना जमी मातम

बाँदा-/ शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की सातवीं को उत्तर प्रदेश के जनपद बाँदा में शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला। सीनाजनी मातम कर याद ए हुसैन में अक़ीदा दिखाई दिया। उधर, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड पर आलम जुलूस निकाले गए। यहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। शहर के विभिन्न जुलूस स्थानों पर सपा नेता शेखर शर्मा के द्वारा पानी, शर्बत, पुलाव के स्टाल लगाये गए।

जुलूस मातमी नोहो के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ। यहां देर रात तक मजलिस भी होती है। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था से मोहर्रम कमेटी नाराज़ दिखाई दी ।मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि शिया समुदाय के जुलूस निकलने के लगभग 2 किलोमीटर तक कोइ भी सुरक्षा कर्मी मौजूद नही था।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts