ऋषिकेश । इस बार चारधाम यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के पर्यटकों समेत गैर हिंदी भाषी पर्यटक भी साइनबोर्ड पर जानकारी पढ़ सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए हैं.चारधाम यात्रा के दौरान अब गैर हिंदी भाषी पर्यटकों को भी सुविधा: ऋषिकेश में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए गए
जल्द ही एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी, नटराज चौक समेत अन्य स्थानों पर भी 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।
चारधाम यात्रा के दौरान दक्षिण भारतीय राज्यों से आने वाले पर्यटकों के सामने सबसे बड़ी समस्या भाषा की थी। साइन बोर्ड पर जानकारी पढ़ने के लिए उन्हें अपने एजेंट पर निर्भर रहना पड़ता था।
पिछले साल तत्कालीन जिला पर्यटन अधिकारी ने अधिकारियों को दक्षिण भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भाषाओं में साइनबोर्ड बनाने की सलाह दी थी। अब पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए हैं। इसके अलावा, ऋषिकेश शहर में सभी 11 भाषाओं में भी यात्रा सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
















