बुढ़ाना। पारसी बस स्टैंड स्थित शुभम कश्यप के आवास पर महर्षि कश्यप एकता संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप ने की, जिसमें सर्वसम्मति से शुभम कश्यप को महर्षि कश्यप एकता संगठन का जिला अध्यक्ष, मुजफ्फरनगर और हरपाल कश्यप को शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी उपस्थित सदस्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप, रोशन लाल कश्यप, जगमोहन कश्यप, बृजमोहन कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, नंदन कश्यप, कुलदीप कश्यप, अमित कश्यप, सीताराम कश्यप, जितेंद्र कश्यप, नरेंद्र कश्यप, ओमपाल कश्यप, मुकेश कश्यप (नानु), संजीव पाल, विंदर कश्यप, आनंदपाल कश्यप, आर्य कश्यप, मनमोहन कश्यप, बबलू कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















