बुढ़ाना में “कश्यप” हरियाणवी गीत की शूटिंग पूरी, 3 अक्टूबर को होगा रिलीज

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। कस्बे के पुलपार स्थित फैज गार्डन सहित अन्य कई स्थानों को यूपी हरियाणा वाले कश्यप नामक हिंदी हरियाणवी सोंग की दो दिवसीय शूटिंग पूरी की गयी। जिसका मुहुर्त वन विभाग बुढाना के क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने अपने कर कमलों द्वारा कैमरे के सामने नारियल फोड़कर किया। उन्होंने शूटिंग में हिस्सा लें रहे समस्त लोगों का हौंसला बढ़ाया और कहा कि उनकी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं। उन्होंने यहां पर सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक एक छायादार पेड़ लगाने की सलाह दी। इस सोंग को पवन कश्यप ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत अनिरुद्ध सोलंकी ने लिखा है। जिसके बोल बहुत ही अच्छे हैं। इसके अलावा सह कलाकारों मे आशु कश्यप, सोनू कश्यप, सुधीर कश्यप, चांद कस्सार और विनय कश्यप के अलावा गाने के डायरेक्टर जीशान अहमद और प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी हैं। यह सोंग आगामी 03 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाएगा। शूट के दौरान वन विभाग के दरोगा अंशीलाल, फहमी जिया, आतिफ जिया, हुसैन अहमद, शाहिद सिद्दीकी और प्रोड्यूसर नसीम कुरैशी मौजूद रहे। सोंग का मुहुर्त कांग्रेस नेता इमरान जिया को करना था मगर उनके बाहर होने के चलते मुहुर्त वन क्षेत्राधिकारी ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts