हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को हाल ही में एक और बड़ा झटका लगा है, क्योंकि विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पार्टी के दो और विधायकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें नरवाना सीट से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा और बरवाला सीट से विधायक जोगीराम सिहाग शामिल हैं। ये दोनों विधायक काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे, और JJP ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप भी लगाया था।
इसके पहले, शाहबाद सीट से विधायक रामकरण काला भी JJP से बगावत करते हुए कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में कांग्रेस का हिस्सा बने थे। ये घटनाक्रम JJP के लिए एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, खासकर विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र।
रामकरण ने सही समय पर सही फैसला लिया
भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि रामकरण ने सही समय पर सही फैसला लिया है. कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है. यह फैसला आगामी चुनावों में फायदेमंद साबित होगा. कांग्रेस की सरकार बनाने में मददगार होगा. उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लहर है. कांग्रेस सरकार बनाएगी.
कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर उभरी है
रामकरण काला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस लोगों की आवाज बनकर उभरी है. लोग बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए चुनावों का इंतजार कर रहे हैं. उदय भान ने कहा कि पिछले दो साल में बीजेपी और जजपा के कई नेता उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं.
बीजेपी और जजपा ने आधार खो दिया
उन्होंने कहा कि पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है. बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) और जजपा (जननायक जनता पार्टी) ने राजनीतिक आधार खो दिया है. अब जनता एक अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार कर रही है. भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी.















