शिवपाल सिंह यादव ने मुजफ्फरनगर में सपा कार्यकर्ताओं संग की मुलाकात, भाजपा पर साधा निशाना

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव नगर में पहुंचे। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर उनके पोते के जन्मदिन और गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद दिया। गुप्ता रिसॉर्ट पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, विधायक पंकज मलिक, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने सभी नेताओं और पदाधिकारियों से जिले की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की साठगांठ उजागर हो चुकी है और भाजपा की फर्जी जीत की पोल खुल गई है। भाजपा का जनाधार तेजी से गिर रहा है और वह मतदाता सूचियों में गड़बड़ी कर वोट चोरी के सहारे झूठे दावे करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता को कमजोर कर लोकतंत्र पर चोट पहुंचाई है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और जनता मिलकर वोट चोरी तथा मतदाता सूचियों की गड़बड़ी रोकने के लिए संघर्षरत हैं। सपा विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा द्वारा वोट के अधिकार को छीनने की कोशिशों के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है।

स्वागत करने वालों में सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली, ठाकुर सुखपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, आमिर कासिम एडवोकेट, रविकांत त्यागी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, शमशेर मलिक, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, अकरम खान, सत्यदेव शर्मा, राशिद मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, नदीम मलिक, दीप्ति पाल, पूजा अंबेडकर, फ़हीम अहमद, रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, कपिल मलिक, डॉ. हनी समाहत, नवाब इम्तियाज कुरैशी, अनुज कुमार गुर्जर, मोनू गुर्जर, गजेंद्र प्रधान, सलीम अंसारी, सुंदर सिंह, हाजी गुफरान, हाजी मूसा तेवड़ा, रजनीश यादव, दुर्गेश पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुर्जर आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी के साथ कई मुद्दों पर विचार साझा किए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts